फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतार सराभा को शहीद का दर्जा दिलाने को संसद में उठाएंगे मुद्दा: बिट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो साथ में
विज्ञापन


करतार सराभा को शहीद का दर्जा दिलाने को संसद में उठाएंगे मुद्दा: बिट्टू
गांव सराभा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सांसद ने रखी बात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। करतार सिंह सराभा को शहीद का दर्जा दिलाने को संसद के दिसंबर माह में होने वाले सेशन में मुद्दा प्रमुखता से रखा जाएगा। पहले भी यह मुद्दा संसद में रखा था, लेकिन इस पर कोई पहल कदमी नहीं हुई है। इस बार मुद्दे को और जोरशोर से रखा जाएगा। ताकी सरकार शहीद का दर्जा देने के लिए मजबूर हो जाए। यह विचार सांसद रवनीत बिट्टू ने गांव सराभा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए कई लोगों ने शहादत का जाम पिया है, लेकिन करतार सिंह सराभा सबसे कम उम्र के थे। सांसद बिट्टू ने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट गांव के विकास के लिए जारी की।
विज्ञापन

मॉडल गांव के तौर पर विकसित होगा सराभा गांव
कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद करतार सिंह सराभा गांव को मॉडल गांव के तौर पर विकसित करेगी। इस गांव के लोगों की मांगों को 2 महीने के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके सराभा गांव के 1 करोड़ की ग्रांट जारी करने का ऐलान किया था। इस ग्रांट से जल्द गांव का विकास शुरू कराया जाएगा। वही मिनिस्टर आशू ने अपने कोटे से 7 लाख रुपये गांव के विकास के लिए जारी करने का एलान किया। इस मौके पर एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया, जिला कांग्रेस प्रधान गुरदेव सिंह लांपरा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें