फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अध्यापक पहुंची चार्ज लेने तो पुरानी टीचर ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अध्यापक पहुंची चार्ज लेने तो पुरानी टीचर ने किया विरोध
विज्ञापन

पुरानी टीचर और बच्चों के परिजनों ने स्कूल के बाहर लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। मंडी मुल्लांपुर के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्कूल में मैथ की नई टीचर ने ज्वाइन करने के लिए हाजिरी रजिस्टर उठाया तो पुरानी टीचर और अन्य अध्यापकों ने रजिस्टर छीन लिया। इतना ही नहीं अध्यापकों और बच्चों के परिजनों ने स्कूल के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद डीपीओ चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह से मामला शांत किया और जांच रिपोर्ट बना कर डीईओ को देने की बात की।
विज्ञापन

मोगा के गांव नसीरेवाल से ट्रांसफर होकर आई महिला टीचर नरिंदर कौर ने बताया कि वह गांव थरीके की रहने वाली है। घर से साठ किलोमीटर दूर वह स्कूल में पढ़ाती थी। शिक्षा विभाग की तरफ से उसका तबादला मंडी मुल्लांपुर के स्कूल में कर दिया गया। वह पिछले तीन दिन से अपने दो महीने के बच्चे के साथ स्कूल में हाजिरी लगाने के लिए आ रही है, लेकिन उसे हाजिरी नहीं लगाने दी जा रही। शुक्रवार को वह प्रिंसिपल जरनैल सिंह के कहने पर रजिस्टर में एंट्री डाल रही थी कि पहले से तैनात टीचर इंद्रजीत और अन्य अध्यापकों ने उसके हाथ से रजिस्टर छीन लिया और विरोध शुरू कर दिया। जब प्रिंसिपल जरनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में पहले से ही मैथ टीचर है, लेकिन पोस्ट होने के बाद भी शिक्षा विभाग ने यहां मैथ की एक ओर टीचर भेज दी। जब वह रजिस्टर में एंट्री डाल रही थी तो बाकी लोगों ने इसका विरोध किया। पुरानी स्कूल टीचर इंद्रजीत कौर ने कहा कि वह काफी समय से इस स्कूल में पढ़ा रही है। उनके काम से बच्चे व उनके परिजन खुश है। मगर शिक्षा विभाग ने उनके साथ धक्केशाही की है। डीपीओ चरणजीत सिंह ने कहा कि वह घटना के बारे में रिपोर्ट तैयार कर डीईओ के आगे पेश करेंगे और आगे का फैसला डीईओ की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें