फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देख पैदल ही होटल जा रहे दो व्यापारियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो व्यापारियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन

फिल्म देख पैदल ही होटल जा रहे तीनों, एक व्यापारी बाल बाल बचा
कार छोड़ आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिल्म देख कर होटल जा रहे उत्तरप्रदेश के दो होजरी व्यापारियों को गवर्नमेंट कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जबकि एक व्यापारी बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर स्थित गांव लखमी निवासी कर्मजीत सिंह (21) और उसके साथी अहद मोहम्मद (22) के तौर पर हुई है। हादसे में बाल बाल बचे नवजोत सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि तीनों व्यापारी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और अक्सर लुधियाना में होजरी गुड्स खरीदने के लिए आते रहते हैं। शनिवार सुबह तीनों यूपी से आए थे। सारा दिन खरीदारी करने के बाद उन्होंने माल पैक करवाया और भाईवाला चौक के पास स्थित एक मॉल में फिल्म देखने चले गए। देर रात करीब एक बजे फिल्म खत्म होने के बाद वह पैदल ही होटल के लिए निकले। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पहले नवजोत को टक्कर मारने लगी, लेकिन कार उसे छूकर निकली और आगे जा रहे कर्मजीत और अहद मोहम्मद को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। नवजोत ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें