फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारीज उठाने के चक्कर में टकराई दो बसे, बाल बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें आपस में टकराई, एक डिवाइडर पर चढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के पास काराबारा चौक में सवारी उठाने के चक्कर में दो प्राइवेट कंपनी की बसें आपस में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई और बाल-बाल पलटने से बच गई। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जालंधर बाईपास की तरफ से दो प्राइवेट कंपनी की अलग-अलग बसें आ रही थी। दोनों ने बस्ती जोधेवाल चौक के पास रुकना था और सवारियां उठानी थीं। सवारी उठाने के चक्कर में दोनों बसें एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान काराबारा चौक के पास ओवरटेक के चक्कर में बसें आपस में टकरा गई और एक बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। बस में पहले से ही सवार यात्री बाल-बाल बचे। इसी दौरान बस के ड्राइवर पवन कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें