फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार कीमतों में बढौतरी से आम लोगों व किसानों का बूरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
विज्ञापन

‘पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर लोगों को लूट रही सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने शुक्रवार को लाइनोपार क्षेत्र में स्थित परसराम नगर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी का विरोध किया गया।
पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव अशोक कुमार और सचिव अरुण वधावन ने कहा कि बीते चार सालों से मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर लोगों को लूट रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह तुरंत तेल कीमतों में कटौती कर लोगों को राहत दें। कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों से अपील की कि वह पार्टीबाजी से ऊपर उठकर मोदी सरकार की इस धक्केशाही का डटकर विरोध करें, ताकि मोदी सरकार तेल की कीमतों में कटौती करने को मजबूर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में जानबूझकर नहीं ला रही है। क्योंकि अगर उक्त तेल को जीएसटी के दायरे में लाया गया तो उसके दाम आधे रह जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अंबानी अंडानी को फायदा पहुंचाने के लिए तेल कीमतों में कटौती नहीं कर रही। इस वजह से केंद्र सरकार को देश की जनता की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें