फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नेस भट्ठी में धमाके से झुलसे 7 मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नेस भट्ठी में धमाके से झुलसे 7 मजदूर
विज्ञापन

6 महीने में दूसरा हादसा, तीन को इलाज के बाद मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद के भादसों रोड पर स्थित गांव तरखान माजरा की एसएस स्टील फर्नेस में पांच महीने बाद फिर लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में हुए धमाके से करीब 7 मजदूर झुलस गए हैैं। सभी मजदूरों को फर्नेस मालिकों ने सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया। मजदूरों पहचान गोल्डी, नोना, गुरमीत सिंह, जतिंदर सिंह, सुक्खा, विक्की और जुमेल के तौर पर हुई है, जोकि स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल में भर्ती एक मजदूर ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ। भट्ठी में लोहा डालते वक्त हुए धमाके से हुआ है, जिसमें 7 मजदूर झुलस गए थे। उसने हादसे के लिए जिम्मेदार क्रेन मेन की लापरवाही बताया है। उसने आरोप लगाया है कि वह नशे में क्रेन पर काम करता है। सिविल अस्पताल के डाक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि चार मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया हादसे की जांच की जा रही है यह ब्लास्ट है या कुछ और इस हादसे में 7 लोग जख्मी हुए थे जिनमें से चार गंभीर रूप में जख्मी हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, तीन मामूली जख्मी हुए हैं। गौरतलब है कि गत 10 नवंबर की शाम 7 बजे भी उक्त फर्नेस में हादसा हुआ था, जिसमें सात मजदूर झुलस गए थे। तीन मजदूरों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

एसएस स्टील में दूसरी बार हुए जानलेवा हादसे के बारे में मिल मालिक सुरेश गोयल ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है। जब उन्हें घायलों की सूची बताई गई तो उन्होंने माना कि छोटी-मोटा हादसा हुआ था। हम मजदूरों का हम इलाज करवा रहे हैं। हादसे किस लापरवाही के कारण हुआ इसके पीछे कौन जिम्मेदार है उन्होंने इस बारे कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें