फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तुगल और एतिआणा पुल का नींव पत्थर रखा, 10 गांवों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तुगल और एतिआणा पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन

25 साल से नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे ग्रामीण
2.82 करोड़ की लागत से छह महीने में तैयार होगा पुल
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। 25 सालों से गांव तुगल और एतिआणा में पुल निर्माण की मांग कर रहे 10 गांवों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। वीरवार को डीसी प्रदीप अग्रवाल और सीनियर कांग्रेसी नेता अमर सिंह ने पुल निर्माण का नींव पत्थर रखा। लगभग 2.82 करोड़ रुपये खर्च कर 6 महीने में इस पुल का निर्माण होगा। पुल का निर्माण होने पर 10 गांव के लोगों को सीधा फायदा होगा। अभी इन गांवों के लोगों को 15 किमी घूमकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

1954 में बना था नहर पर पुल
गांव तुगल और एतिआणा के बीच से गुजरने वाली नहर पर 1954 में पुल का निर्माण किया गया था। 20 साल से यह पुल खस्ता हालत में पहुंच चुका है। गांवों की पंचायतों ने लकड़ी की बल्लियां लगाकर किसी तरह इस पुल को संभाल कर रखा है। अब तक इस पुल से तीन ट्रैक्टर, चार कारें नहर में गिर चुकी है। इसके अलावा कई बार स्कूली बसें भी हादसे का शिकार होने से बची हैं। लंबे समय से यहां के लोग इस पुल निर्माण की मांग करते रहे हैं। 10 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसका नींव पत्थर रखा था। नहरी विभाग ने पानी को बंद नहीं किया इसलिए पुल का निर्माण नहीं हो सका। इसके बाद आईएएस अमित ढाका ने पुल निर्माण के लिए दोबारा कोशिश शुरू की। अब सरकार ने इस पुल के निर्माण के लिए 2.82 करोड़ मंजूर किए हैं। उधर को-आपरेटिव सोसायटी पूर्व चेयरमैन गुरमुख सिंह का कहना है कि पहले भी नींव पत्थर रखे जा चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार पुल का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें