फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहे सीवरेज कार्य, आहत लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज का काम सुस्त, भड़के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सरहिंद और फतेहगढ़ साहिब में दो माह चल रहा काम नहीं हुआ पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
सरहिंद/ फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद और फतेहगढ़ साहिब में पिछले दो महीने से धीमी गति से चल रहे सीवरेज कार्यों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने रविवार को सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीवरेज बोर्ड और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी गुरदीप सिंह, दर्शन लाल, संदीप कुमार, रोशन लाल, हरबंस सिंह बिट्टू, भिंदरपाल सिंह, साहिल कुमार, तरनदीप सिंह, संदीप सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन लाल ने बताया पिछले दो महीने से भी पहले सीवरेज बोर्ड ने रेलवे रोड पर काम शुरू किया था। काम बहुत धीमी गति के साथ किया जा रहा है। रोड मे घटिया सामग्री लगाई जा रही है। काम की गति धीमी होने से राहगीर व स्थानीय दुकानदार परेशान हो चुके हैं। धूल उड़ने से दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है। साथ ही इसका असर उनकी दुकानदारी पर भी पड़ रहा है वहीं सीवरेज बोर्ड का ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया सड़क की खोदाई के वक्त लोगों की दुकानों की सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा। कई मकान और दुकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई बार विभाग अधिकारियों से इस बारे कर चुके हैं। फिर भी बोर्ड अपने काम में तेजी नहीं ला रहा। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि काम में तेजी न आई तो नेशनल हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
सीवरेज बोर्ड के ठेकेदार सुखदेव सिंह लोगों के सभी आरोपों को नकारते कहा कि उनकी तरफ से सारा काम सही ढंग से किया जा रहा है। जांच कहीं से भी करवा ली जाए। काम दौरान कोई किसी इमारत का नुकसान हुआ है तो बनाकर दी जाएगी। सीवरेज बोर्ड के एसडीओ कपूर का कहा है कि रेलवे रोडके काम मामला उनके ध्यान में है। काम पूरी तेजी के साथ चल रहा है। किसी मकान या दुकान का कोई नुकसान हुआ तो भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें