फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- महिला मुलाजिम को वेटिंग रुम में बंद करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मुलाजिम के हक में उतरीं जत्थेबंदिया
विज्ञापन

एडीसी की ओर से महिला मुलाजिम को वेटिंग रूम में बंद करने का मामला
नहीं मिलेगा इंसाफ तो जिले के साथ साथ पंजाब का भी हो सकता है काम बंद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कागजात पर दस्तखत के मामले में इंप्लायमेंट विभाग की सीनियर असिस्टेंट जसविंदर कौर को एडीसी शेना अग्रवाल की ओर से वेटिंग रूम में करीब तीन घंटे बंद करने का मामला बिगड़ता जा रहा है। कई मुलाजिम जत्थेबंदिया सीनियर असिस्टेंट के हक में उतर आई है। मुलाजिम जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी है कि इंसाफ नहीं हुआ तो जिले में काम बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो पंजाब का काम भी प्रभावित होगा। डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन देकर वापस भेजा है।
पंचायत यूनियन के प्रधान सुखपाल सिंह और सुपरिंटेंडेंट यूनियन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि जब वह शुक्रवार को दफ्तर में पहुंचे तो उन्हें मामला पता चला। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि किसी भी संविधान में नहीं लिखा है कि सरकारी मुलाजिम को सरकारी दफ्तर में जबरदस्ती बंद कर उससे काम लिया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुलाजिम को नोटिस थमा सकते थे, लेकिन ऐसी कार्रवाई करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला मुलाजिम जसविंदर कौर को किसने और किसके इशारे पर वेटिंग रुम में ढाई घंटे तक बंद करके रखा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सीनियर असिस्टेंट जसविंदर कौर ने एडीसी शेना अग्रवाल का नाम लिया है तो उनके खिलाफ ैभी कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जसविंदर कौर के साथ कोई इंसाफ नहीं हुआ तो जत्थेबंदिया हड़ताल पर जाएंगी और जिले में काम बंद कर दिया जाएगा। अगर जरुरत पड़ी तो पंजाब के मुलाजिम हड़ताल पर जाएंगी और जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डीसी प्रदीप अग्रवाल ने मुलाजिमों को इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें