16 बेसहारा को बाहर निकालने की जांच शुरू
हलवारा। मनुखी सेवा उत्तम सेवा सोसायटी के प्रधान और उप प्रधान के आपसी विवाद के बाद आश्रम से 16 बेसहारा लोगों को बाहर निकलाने की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। रविवार को तहसीलदार भुपिंदर सिंह, डीएसपी हरपिंदर कौर और एसएमओ डॉ. नीना नाकरा जांच करने पहुंचे। सेहत विभाग टीम ने सभी लोगों की जांच की। संगरूर के गांव गंडुआ निवासी लाल सिंह और लुधियाना निवासी अशोक कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया गया है।
जांच टीम ने सोसायटी उप प्रधान नरिंदर सिंह के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें पूरा रिकॉर्ड सोमवार को पेश करने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट डीसी प्रदीप अग्रवाल को आगेकी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी हरपिंदर कौर ने कहा कि प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।