फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ब्राउन रोड पर मस्जिद-ए-अहरार का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद-ए-अहरार का उद्घाटन
विज्ञापन

नायब शाही इमाम मौलाना मुहमद उस्मान ने अदा करवाई पहली नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ब्राउन रोड पर नवनिर्माण मस्जिद-ए-अहरार का उद्घाटन सूबे के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं ने किया।। इस अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, श्री ज्ञान स्थल मंदिर के अध्यक्ष जगदीश बजाज, हरमिंदर बेदी, चेतन पुरी, अमन कालड़ा, अतिक-उर-रहमान, कारी अल्ताफ-उर-रहमान, उवैद उर रहमान, गुलाम हसन कैसर, मनप्रीत सिंह बांगा व शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने शिरकत की।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं ने कहा कि आज खुदा का शुक्र और खुशी का दिन है कि हम सब एक बार फिर से इस ऐतिहासिक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। बिना किसी भेदभाव के यहां सबको आने की इजाजत हैं। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब में सभी धर्मों के लोग आपस में जिस प्यार और सद्भावना के साथ रह रहे हैं उसकी मिसाल नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रितपाल सिंह ने कहा कि ब्राउन रोड पर शाही इमाम की ओर से निर्माण करवाई गई मस्जिद एक नेक कदम है। जगदीश बजाज ने कहा कि ब्राउन रोड पर सुभानी बिल्डंग से श्री ज्ञान स्थल मंदिर फिर गुरुद्वारा साहिब फिर चर्च और अब मस्जिद बनने से राष्ट्रीय एकता का गुलदस्ता बन गया है। मस्जिद के निर्माण के बाद पहली नमाज मौलाना मुहमद उस्मान रहमानी ने अदा करवाई। मस्जिद में सेवा निभा चुके नौजवानों को समान चिन्ह भेंटकर समानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें