फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की गर्दन में डाले जाएंगे रेडियम वाले पटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को पहनाएंगे रेडियम वाले पट्टे
विज्ञापन

जिला तथा सेशन जज ने की मुहिम की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जिला कानूनी सेवा अथारिटी तथा लुधियाना पुलिस की ओर से ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के सहयोग से लावारिस पशुओं के गर्दन पर रेडियम वाले पट्टे डालने की मुहिम शुरू की है। मुहिम का मकसद लावारिस पशुओं के कारण होने वाले हादसों में कमी लाना है।
विज्ञापन

मुहिम की शुरुआत सोमवार को जिला तथा सेशन जज व जिला कानूनी सेवा अथारिटी गुरबीर सिंह ने की। बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज गुरबीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे दिनोदिन बढ़ रहे है। सड़क हादसे की वजह लावारिस पशु भी होते है। देश में प्रत्येक चार घंटे बाद एक जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी तरह पंजाब में अंदाजन रोजाना 15 मौतेें हो जाती है। सैकड़ों ऐसे हादसे होते है, जिनमें कोई राहगीर जख्मी हो जाते है परंतु यह केस रिपोर्ट नहीं होते। लावारिस पशुओं को काबू करकर 50 फीसदी सड़क हादसे घटाए जा सकते है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत लावारिस पशुओं की गर्दन में रेडियम वाले पट्टे डाले जाएंगे। इसके लिए प्रमुख जिम्मेवारी पशु पालन विभाग को दी गई है। इसके अलावा जिले में कार्यशील गैर सरकारी संगठनों से भी सहयोग लिया जाएगा। रेडियम वाले पटे जिला कानूनी सेवा अथारिटी आफिस, ओरिएंटल बैंक आफ इंडिया की फिरोज गांधी मार्केट ब्रांच, वेटरिनरी विभाग के नगर निगम जोन ए आफिस में उपलब्ध है। इस मौके पर जिला कानूनी सेवा अथारिटी के चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट डा. गुरप्रीत कौर, सहायक पुलिस कमिश्नर गुरदेव सिंह, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के मैनेजर जीएस चावला, फीको प्रमुख गुरमीत सिंह कुलार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें