दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों को पुलिस ने भवानीगढ़ में रोका
पुलिस ने किसानों के घर पर की दबिश, किसान नेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
किसानों की मांगों को लेकर किसान संगठनों की तरफ से 23 फरवरी को दिल्ली में संसद भवन के घेराव के एलान के बाद पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं केघरों पर छापामारी की। पुलिस ने तीन किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि ज्यादातर किसान पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। उधर, दिल्ली की तरफ रवाना हुए किसानों को पुलिस ने भवानीगढ़ में ही रोक लिया] जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन करके जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह फतेहगढ़ भादसों ने कहा कि किसानों के संघर्ष को दबाने के लिए पुलिस ने यूनियन के करीब दो दर्जन किसान नेताओं के घरों पर छापामारी की किंतु ज्यादातर किसान पुलिसके हाथ नहीं लगे, जबकि पुलिस ने यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जसवीर नंदगढ़ सहित बलजीतसिंह और रणजीत सिंह को गिरफ्तार करके थाने में बंद कर दिया।
दूसरी तरफ, दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को पुलिस ने भवानीगढ़ की अनाज मंडी में ही घेर लिया और उन्हें आगे जाने से रोक लिया। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर करीब डेढ़ महीने का राशन पानी लेकर जा रहे थे। जिसके बाद भड़के किसानों ने केंद्रव राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर भाकियू सिद्धुपुर के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि किसानअपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं किंतु पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर उनके शांतमयी संघर्ष को दबाना चाहती है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगें मनवाकर रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों नदेनी पड़े।
डीएसपी संदीप वडेरा ने यह पूरी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेशों तहत की गई है।
-------------
फोटो:22एसजीआरपी04:संगरूर के भवानीगढ़ में रोके जाने के बाद धरना लगाएबैठे किसान।
-----------------------
जसवीर सिंह भट्टी