फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 18 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार दे करोड़ रुपए मुआवजा: चेयरमैन भांबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी ने जिला प्रशासनिक दफ्तर के में जिले के कई किसानों की समस्याएं सुनीं। पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी ने बताया कि इस साल गेहूं के सीजन दौरान पंजाब भर में से करीब 18 किसानों ने कर्ज से तंग आकर और फसल का कम झाड़ होने की वजह से आत्महत्या की हैं। यह बेहद अफसोस जनक हैं।
विज्ञापन

भांबरी ने पंजाब सरकार से मांग की कि फसल के खराबे, कम झाड़ और कर्ज के नीचे दबकर आत्महत्या करने वाले किसानों को पंजाब सरकार प्रति किसान परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करे और कम झाड़ कारण नमोशी के आलम में किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब के साथ मुआवजा राशि जारी किया जाए। इसके अतिरिक्त डीएपी खाद की दर घटाई जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके। भांबरी ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो पूरा देश खुशहाल होगा। पंजाब सरकार को किसानों की पीड़ा को समझना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ गुरमीत सिंह अलोड़, मुकेश गर्ग और राजीव भाटिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें