फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कटड़ा में 17वां विशाल भंडारा 29 दिसंबर से

Fri, 23 Oct 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समराला। श्री मां वैष्णो देवी अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट चीका मंडी, जिला कैथल (हरियाणा) द्वारा कटड़ा में 29 दिसंबर 2026 से पांच दिवसीय 17वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 2 जनवरी 2027 तक चलेगा। ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में समराला में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रागन गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट वर्ष 2010-11 से लगातार इस धार्मिक आयोजन को कर रहा है। इस दौरान प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रद्धालु लंगर में प्रसाद ग्रहण करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है। प्रतिदिन अलग-अलग भजन गायकों द्वारा भजन संध्या में महामाई की महिमा का गुणगान होता है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। समराला के सदस्यों को निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। बैठक में चंडीगढ़ से ट्रस्ट के सदस्य सचिन गर्ग, मोहाली से अभि गुप्ता, समराला से अमरनाथ टांगरा, हरीश आहूजा, संजय कुमार मौर्य, सलिन गुप्ता, अंबरेश कुमार, सनी गुप्ता और बांका सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें