निबंध में नवप्रीत, मॉडल मेकिंग में जसप्रीत प्रथम
माता गुजरी कालेज में फिजिक्स मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। माता गुजरी कालेज के भौतिक विज्ञान विभाग ने फिजिक्स मेले का आयोजन किया। मेले में विज्ञान के पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग और निबंध मुकाबले कराए गए। मुकाबलों में बीएससी (नान मेडिकल), बीएससी (आनर्स) फिजिक्स और एमएससी (फिजिक्स) के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कॉलेज डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. कश्मीर सिंह ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ हौसले बुलंद कर अपनी मंजिल प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। विद्यार्थियों को रोजमर्रा की जिंदगी में विज्ञान को लाभप्रद तरीको से कैसे प्रयोग करना है। इसका ज्ञान होना जरूरी है। डीन अकादमिक प्रो. बिकरमजीत सिंह संधू ने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
निबंध मुकाबले में नवप्रीत कौर, चंदनजोत कौर, प्रनवी ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में हरलीन कौर और सिमरन कौर ने पहला स्थान, रवलीन कौर और सिमरजीत कौर ने दूसरा स्थान और एकमप्रीत कौर और प्रनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
माडल मेकिंग में जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और जसप्रीत कौर ने पहला स्थान, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह, रोहित, पुनीत गुप्ता और अमनदीप सिंह ने दूसरा स्थान पर रुपिंदर कौर, गुरविंदर कौर, सुखप्रीत कौर और नवजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। विभाग के प्रमुख डा. तेजिंदर सिंह ने कहा कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। इस मौके डा. नवजीत कौर, डा.अनीक कौर, डा.दीपिका जैन, डा.गुरप्रीत कौर भुल्लर, प्रो सरबजीत कौर, प्रो. परमजोत कौर, प्रो. संजय कुमार उपस्थित थे।