फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्व ने आकाशप्रीत को दी करारी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ ने आकाशप्रीत को दी करारी मात
विज्ञापन

जूनियर लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन लुधियाना की तरफ से शनिवार को गुरु नानक स्टेडियम स्थित शास्त्री बैडमिंटन हॉल में जूनियर लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन एसोसिएशन के प्रधान मोहिंदर सिंह ग्रेवाल ने किया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विजेता पंजाब स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। उनके साथ महासचिव अनुपम कुमारिया और टेक्निकल सचिव चरनजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में ऋषभ ने आकाशप्रीत को 21-11, 21-11 से, हर्षदीप ने अक्षित को, मानिक ने आर्यन को 8-21, 21-19, 21-14 से, प्रणव ने आदित्य को 21-9, 21-7 से, रजत ने अकुल को 21-10, 21-12 से, हाकम सिंह ने वंशदीप सिंह को 21-12, 21-8 से, विपुल ने मानिक को 10-21, 21-11, 21-17 से, गुरजोत ने लिखित को 21-15, 21-19 से, मनमीत ने गुरनूर को 21-4, 21-4 से हराया।
विज्ञापन

ब्वॉयज सिंगल अंडर-17 सेकेंड राउंड में सहज ने वंशदीप को 21-13, 21-14 से, रोहन ने नित्यम को 21-4, 21-3 से, प्रणव ने हर्षदीप को 15-21, 21-16, 21-17 से, योगेश्वर ने बलवीर को 21-17, 21-14 से, सान्निध्य ने आर्यन को 21-8, 21-9 से, तन्मय ने मिलन को 21-13, 21-14 से, नितेश ने राजवीर को 21-17, 28-26 से, अक्षित ने अवतार को 21-10, 21-13 से, वैभव ने आयुष को 21-15, 21-8 से, प्रांशु ने चैतन्या ने 21-5, 21-7 से, अक्षित ने अंकित को 16-21, 21-14, 21-17 से, अरनाम ने नमन को 21-3, 21-7 से, स्वस्तिक ने कृष को 21-11, 21-15 से, रजत ने आयुष को 21-11, 23-21 से, मानिक ने अगमज्योत को 21-8, 21-14 से, लक्ष्य ने अनमोल को 21-5, 21-11 से मात दी।
विज्ञापन

गर्ल्स सिंगल अंडर-17 कैटेगरी में एलिश ने नवलीन को 21-6, 21-6 से, अरुनिमा ने मानिल को 21-7, 21-2 से, अर्पित ने साक्षी को 21-10, 21-9 से, प्रमीला ने शुभदीप को 21-2, 21-6 से, मैत्री ने आकांक्षा को 21-10, 21-17 से हराया। गर्ल्स सिंगल अंडर-19 कैटेगरी में नव्या ने कृपंध को 21-15, 21-16, प्रमिला ने अर्पिता को 21-9, 21-14 और अरुनिमा ने मनरूप को 21-10, 18-21, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें