बस ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। नेशनल हाईवे स्थित जिले के गांव राजिंदरगढ़ पर मंगलवार सुबह 4 बजे एक ट्रक और बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ सवारियां घायल हो गईं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। बस पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बताई जा रही है। हादसा बस चालक की ओर से ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। बस दिल्ली से लुधियाना जा रही थी। टक्कर के बाद बस खतानों में लगे पेड़ से जा टकराई। बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है। वह अपनी बहन के संस्कार में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से फगवाड़ा जा रहा था। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कर पंजाब रोडवेज मोगा की बस दिली से लुधियाना की तरफ जा रही थी। जब बस राजिंदरगढ़ के नजदीक पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी।
फोटो कैप्शन:21जीबीजीपी02: हादसे के बाद खतानों में खड़ी पंजाब रोडवेज की बस।