दो घंटे तक चला तूफान, दोपहर में छाया अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मौसम ने बुधवार को एक बार फिर से करवट बदली। दोपहर को तूफान शुरू हो गया और उसके बाद बारिश भी हुई। भारी तूफान की से दोपहर में ही अंधेरा हो गया। वाहन चालकों ने गाड़ी की हैड लाइटे चला कर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने को मजबूर रहे।
दो घंटे तक चले तूफान से जहां राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में बिजली का संकट में छाया रहा। तूफान के कारण लाइन ट्रिप होने के कारण काफी समय लोगों को बिना बिजली के ही अंधेरे में गुजारना पड़ा। दो घंटे तूफान के बाद बारिश शुरू हो गई। माहिरों के माने तो 15.4 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 34.6, न्यूनतम तापमान 26.6 रहा। हवा में नमी की मात्रा सुबह 55 फीसदी और शाम को 76 फीसदी दर्ज की गई है। पीएयू की मौसम माहिर केके गिल ने बताया कि मौसम का मिजाज पिछले चार दिनों तक इसी तरह ही रहेगा। वहीं जिला मुख्य खेतीबाड़ी आफिसर बलदेव सिंह ने बताया कि किसान गेहूं की फसलें अकाट चुके है। इसलिए किसानों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। यह बारिश मक्का और सब्जियों के लिए लाभदायक है।