किसी ने पोट्रेट तो किसी ने दर्शाई कुदरत की खूबसूरती
खालसा कालेज फॉर वुमन में क्रिएशनज 2018 एग्जीविशन आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
किसी ने रंगों के जरिए पोट्रेट बनाए तो किसी ने अपनी कारीगरी से कुदरत की खूबसूरती को कैद किया। मौका था शुक्रवार को खालसा कालेज फॉर वुमैन में फाईन आर्ट विभाग की तरफ से आयोजित की गई क्रिएशनज 2018 एग्जीबिशन का।
कालेज के मेन हाल में लगाई एग्जीबिशन में ललित कला अकादमी चंडीगढ़ की सदस्य व फ्रीलांस कलाकार बब्ली सिंह मुख्यातिथि रही, जिन्होंने छात्राओं के हुनर की सराहना की और उन्हें लैंडस्केप पेंटिंग संबंधी टिप्स भी दिए। छात्राओं ने पोट्रेट, लाईफ स्टडीज, कोंपोजीशन, लैंडस्केप आदि में बनी कलाकृतियां डिस्पले कीं। इस दौरान अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने पेंसिल स्कैच, कामर्शियल आर्ट में विभिन्न इश्तहारों व सामाजिक विषयों पर आधारित पोस्टर भी बनाए। धार्मिक थीम पर बनी पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने छात्राओं की मेहनत व कला को सराहा।