फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी पुलिस स्कीम के नाम पर ट्रांसपोर्ट नगर में की जा रही है अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्यूनिटी पुलिस स्कीम के नाम पर वसूली
विज्ञापन

सोसायटी बना कर ट्रांसपोर्ट नगर के एंट्री प्वाइंटों पर बनाए टोल टेक्स
हर चार पहिया वाहन से बीस से छह वाले से तीस रुपये ली जा रही है फीस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में कम्यूनिटी पुलिस स्कीम के नाम पर कुछ लोगों की तरफ से सोसायटी बनाकर ट्रक वालों से नाजायज टैक्स वसूला जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर के सात एंट्री गेटमें से तीन पर टोल नाके लगा दिए गए है। वहां ट्रक और टैंपू से बीस रुपये और छह पहियागाड़ी से तीस रुपये टेल टैक्स लिया जा रहा है। वाहन चालकों से पचास से साठ हजार रुपये रोजाना इकट्ठा किए जा रहे है। वहीं लुधियाना ट्रांसपोर्ट वेलफेयर और डेवलपमेंट सोसायटी के प्रधान का कहना है कि यह कदम ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले लोगों को सुरक्षा देने के लिए उठाया गया है।
शहर के दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दो हजार से ज्यादा ट्रांसपोर्टर है। अब लुधियाना ट्रांसपोर्ट वेलफेयर और डेवलेपमेंट सोसायटी ने कम्यूनिटी पुलिसिंग स्कीम के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में विकास करवाने और सुरक्षा देने के नाम पर टोल बैरियर लगा दिए है। ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाली गाड़ियों से वसूली की जा रही है। चार टायर वाली गाड़ी से बीस रुपये और छह टायरों वाली गाड़ी को तीस रुपये पर्ची लगाई जा रही है। यग चौबीस घंटे के लिए है। इसके बाद अगले दिन भी इतनी ही पर्ची फीस ली जा रही है। रोजाना आने वाली गाड़ियों से दो सो रुपये महीना पास ही बनवाए जा रहे है। एक अप्रैल से शुरू हुई वसूली लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर पप्पू ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ी लाने के लिए तीस रुपये फीस देनी ही पड़ती है, साथ ही यहां से निकलने वाले ट्रैफिक जाम में भी फंस कर समय खराब हो रहा है। चौबीस घंटे से पांच मिनट भी ऊपर हो जाए तो दो दिन की पर्ची फीस ली जाती है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ी में ठीक करवाते है और तेल भी वहीं से डलवाते है। अब ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर आने के लिए उन्हें तीस रुपये नाजायज देने पड़ रहे है। ट्रांसपोर्टर जनकराज और संदीप वाधना का कहना है कि यह टोल बैरियर लगाकर पैसे वसूलना गलत है। उन्होंने सोसायटी के लोगों को सलाह दी थी कि वह भी ट्रांसपोर्ट नगर का विकास करनाचाहते है।इसके लिए वहां आने वाले लोगों से नाजायज वसूली नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी ट्रांसपोर्टर है उनसे हर गाड़ी के हिसाब से सौ रुपये महीना लिया जाए,जिसके साथ उनका खर्चा चल जाएगा और ड्राइवरों से वसूली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, सोसायटी के प्रधान दीदार सिंह का कहना है कि उनकी सोसायटी ने ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए यह कदम पुलिस के साथ रजामंदी कर चुके है। वह रोजाना जितने भी पैसे इकट्ठे कर रहे हैं, उसे ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर खर्चा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें