फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों क मिलेगी एलीवेटर की सहुलत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगेगा एलीवेटर
विज्ञापन

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने लिया कार्यों का जायजा
जगरांव रेलवे पुल का काम भी जल्द पूरा करने का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
राज्य के सबसे अधिक भीड़ वाले लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब एलीवेटर सीढ़ियों की सहूलियत मिलेगी। इस संबंधी बुनियादी ढांचे का काम पूरा हो चुका है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को काम का जायजा लिया। यह सुविधा एक दो दिनों में आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
काम का जायजा लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद बिट्टू ने कहा कि लुधियाना सूबे का सबसे अहम रेलवे स्टेशन है और यहां रोजाना हजारों यात्री आते-जाते है। यह स्टेशन की खस्ता हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार और उन्होंने खुद केंद्र सरकार तक कई बार बात की। इस स्टेशन की कायाकल्प करने संबंधी शुरू की गई कवायद के तहत यहां दो लिफ्ट शुरू कर दी गई है। वहीं एक लिफ्ट ओर चालू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिफ्ट के साथ यात्रियों को एलीवेटर सीढ़ियों की भी बड़ी जरूरत थी। जिसे ध्यान में रखते इसे तैयार कराया गया है, जोकि एक दो दिनों में शुरू कर दी जाएगी। एलीवेटर शुरू होने के साथ यहां आने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। सांसद ने कहा कि जगरांव रेलवे पुल का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह काम जल्द से जल्द खत्म कराने की कोशिश की जोगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार रेलवे के साथ मिल राज्य के सारे रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करवाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें