फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1970 में लिखा नाटक पाखंडी इंसानों को दिखाएगा आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक पाखंडी इंसानों को दिखाएगा आइना
विज्ञापन

पंजाबी भवन में आज शाम 7:30 बजे होगा नाटक सखाराम बाइंडर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्रत्येक इंसान अपनी जिंदगी में दो चेहरे लेकर घूमता है। एक चेहरा समाज के लिए, जिसमें वह सीधा-साधा है और एक चेहरा उसका घर में या अपने लिए, जिसमें वह षडयंत्र रचता व झूठ बोलता है। 2018 के इंसानों के इसी पाखंडी रूप को आइना दिखाएगा 1970 में लिखा नाटक सखाराम बाइंडर।
इस प्ले का मंचन बीहाईव थिऐटर ग्रुप शनिवार शाम साढ़े 7 बजे पंजाबी भवन स्थित बलराज साहनी ओपन एयर थियेटर में करेगा। पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से हो रहे इस नाटक में आईएमसी के चेयरमैन डा. अशोक भाटिया मुख्य अतिथि रहेंगे। महाराष्ट्र के लेखक विजय तेंदुलकर की ओर से लिखे गए इस नाटक का निर्देशन विभु करेंगे। इस संबंधी शुक्रवार को पंजाबी भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें ग्रुप के आर्यन प्रिंस, विभू, अमनदीप राजू, हितेश गिल, इंद्रपाल सिंह ने जानकारी दी कि यह उनकी 15वां प्रोडक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी भाषा में प्रदर्शित होने वाला यह नाटक बुक बाइंडिंग का काम करने वाले प्रमुख किरदार सखाराम के इर्द-गिर्द घुमता है, जिसमें इंसान के चेहरों के अलावा औरत पर आज भी होने वाले अत्याचारों की असल तस्वीर बयां की जाएगी। नाटक में अमनदीप राजू को सुखाराम, निधि गोयल को लक्ष्मी, अंकिता पटेल को चंपा, चंद्र प्रकाश को दाउद, निशांत को थानेदार शिंदू का किरदार निभाना है। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप की शुरूआत 2013 में नाटक नित्य निठुर द्वंद से की थी। अब तक करीब 14 नाटकों का मंचन किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें