फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने अपनी प्रतिभा का किया ख़ूबसूरत प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने किया प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट खन्ना में टैलेंट हंट बैनर के तले सांस्कृतिक गतिविधियों के मुकाबले करवाए गए। डांस, गायन, रंगोली, मेहंदी, रोबोटिक्स के अलावा मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी से संबंधित लगभग 16 कैटेगिरियों के मुकाबले में करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समागम का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन गुरचरन सिंह ने किया। इसके बाद गिद्दा, भंगड़ा, रंगोली, फेस पेंटिंग, डिबेट, क्विज व स्किट आदि पेश किए गए। चेयरमैन गुरचरन सिंह ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ऐसा प्रोग्राम आयोजित करने के लिए मैनेजमेंट को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को इस तरह के प्रोग्रामों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम न सिर्फ छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए भी सहायक होते हैं। इनाम वितरण समागम की अध्यक्षता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने की और विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए। उन्होंने प्रोग्रामों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें