फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला लोहटिया एसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ओवरआल ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
कमला लोहटिया एसडी कॉलेज, लुधियाना के विद्यार्थियों ने जीएनए विश्वविद्यालय, फगवाड़ा में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता क्षितिज 2018 में कई पुरस्कार जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

बीसीए द्वितीय के अमन मिश्रा और शुभम कुमार करण ने ग्राफिक डिजाइन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता। बीसीए द्वितीय के छात्रों माधव ठाकुर और हरमन ने प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार, बीकॉम द्वितीय के सक्षम नारद, सुशांत हांडा, कशिश जैन और भूपिंदर कुमार ने बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार और वेब डेवलपमेंट प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार बीसीए द्वितीय के अक्षित जैन और शगुन ने जीता। संपूर्ण ट्रॉफी के प्रतिष्ठित पुरस्कार की जीत ने इस विजयी प्रदर्शन को शानदार बनाया। प्रिंसिपल डॉ शिव मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के इंचार्ज डॉ. रितु गुप्ता, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर कामर्स की प्रो. जसप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान धर्म पाल जैन, वरिष्ठ उप प्रधान आरडी सिंघल, ब्रिज मोहन रल्हन, संदीप अग्रवाल और सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें