कांग्रेस सरकार के आठ माह कार्यकाल में ही जनता दुखी : ढींढसा
गोबिंद लौंगोवाल को एसजीपीसी का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम (संगरूर)।
पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मात्र आठ माह के कार्यकाल में पंजाब की जनता दुखी हो गई है। यह पहली बार है कि किसी सरकार की कार्यशैली से इतने कम समय में लोग दुखी हुए हों। गगनदीप कौर ने सुनाम में बुधवार को महिला अकाली दल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा के निवास स्थान पर पत्रकारवार्ता की।
इस दौरान ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मिड-डे मील योजना कई जिलों में बंद हो चुकी है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और सूबे के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लौंगोवाल को एसजीपीसी का अध्यक्ष पद मिलने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरे जिले का मान बढ़ा है। इस मौके पर घनश्याम कांसल, भागीरथ राय गोयल, नगर पार्षद कांता पप्पा, मनिंदर सिंह लख्मीरवाला, सतगुर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रो. विजय मोहन सिंगला, संजय कांसल भी मौजूद थे।
फोटो:28एसजीआरपी01 सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते बीबी गगनदीप कौर ढींडसा।