फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर गांव हलवारा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सिमरजीत सिंह और 24 वर्षीय राहुल के तौर पर हुई है। दोनों गांव अकालगढ़ कलां के निवासी हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर सिमरजीत सिंह की बीमार दादी का हाल जानने जा रहे थे। हलवारा में सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी आंख में पड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के आगे लगा लोहे का गेट उखड़ गया और दीवार भी गिर गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें