फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कूड़ा फेंकने आए वाहन को वापिस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कूड़ा फेंकने आए वाहन को लौटाया
विज्ञापन

नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के खिलाफ किया जमकर रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। सरकार जहां स्वच्छ भारत मुहिम के अंतर्गत गोबिंदगढ़ को क्लीन सिटी व ग्रीन सिटी मुहिम तहत शहरवासियों को जागरूक करने के लिए घर-घर जा रही है, वहीं दूसरी तरफ खुद ही नेशनल हाईवे स्थित एसस्टोरेट के पास नाजायज तौर पर कूड़ा कर्कट फेंक कर स्वच्छ मुहिम को ग्रहण लगाया जा रहा है। हाईवे पर पड़ते गांव अंबेमाजरा व हरबंसपुरा के निवासियों ने इसी रोष के चलते सोमवार को कूड़ा फेंकने आए काउंसिल के वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कते हुए वाहन लौटा दिया।
इससे पहले शनिवार को भी इन लोगों ने यहां कूड़ा फेंकने आई ट्रॉली का घेराव कर जमकर रोष प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के विरोध को गलत बताते कहा कि उक्त जमीन काउंसिल के पास लीज पर है। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे महिंदर सिंह ढींढसा, डॉ निर्मल सिंह, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह व ब्लाक समिति सदस्य जतिंदर कुमार बब्बू ने बताया कि काउंसिल ने गांव हरबंसपुरा की जीटी रोड पर खाली पड़ी जमीन को 6 महीने के लिए लीज पर लिया था। लीज खत्म होने के बावजूद भी जबरदस्ती कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे आसपास गांवों के लोगों का जीवन नारकीय बन रहा है। कूड़े से उठती बदबू कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। काउंसिल प्रशासन ने जबरदस्ती कूड़ा फेंका तो वह संघर्ष तेज करेंगे। गांव हरबंसपुरा के निवासियों ने कहा कि काउंसिल ने लीज की तय रकम भी पिछले तीन वर्षों से पंचायत के खातों में नहीं जमा करवाई। उन्होंने हाईवे अथारिटी और जिला प्रशासन ने काउंसिल को यहां कूड़ा फेंकने से मना किया है। इसके बाद भी काउंसिल अधिकारियों ने किसी की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं सेनेटरी इंस्पेक्टर
काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप कुमार शर्मा ने कूड़ा फेंकने के िविरोध को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल ने ढाई एकड़ जमीन गांव हरबंसपुरा की पंचायत से लीज पर ले रखी है। लीज की राशि का भुगतान भी समय पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि काउंसिल ने कूड़ा फेंकने के लिए गांव बडाली में 6 एकड़ जमीन और खरीदी है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। अगले महीने से वहां कूड़ा फेंका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें