फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज बिजली की तार चलती बस के उपर आ गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती हिमाचल की बस पर गिरी हाई वोल्टेज बिजली की तार, बचा हादसा
विज्ञापन

नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर मार्केट के पास उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब एक हाई वोल्टेज बिजली की तार चलती बस के पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी जान/माल का नुकसान नही हुआ। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद जवाहर मार्केट के पास चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन की बस के ऊपर अचानक 66 केवी हाई वोल्टेज तार अचानक सवारियों से भरी बस पर जा गिरी। मौके पर लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पावरकाम को दी, लेकिन वहां से जवाब मिला कि यह अधिकार क्षेत्र बीबीएमबी का है। इस दौरान एक साहसी व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद की तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और बस रवाना हो सकी। समाचार लिख जाने तक टूट कर गिरी तार को जोड़ने में बीबीएमबी के कर्मचारी जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें