फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति-बोलेरो में टक्कर 2 की मौत, बच्चे समेत 6 गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति-बोलेरो में टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

सरहिंद पटियाला रोड पर हादसा, बच्चे समेत छह गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद-पटियाला रोड पर पड़ते गांव गुनिया माजरी के पास रविवार शाम को मारुति कार और बोलेरो गाड़ी की आमने सामने टक्कर में कार सवार महिला और बोलेरो सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सभी लोग बिलासपुर हिमाचल से पटियाला की ओर जा रहे थे। हादसे में एक बच्चे शौर्य समेत छह अन्य लोग गंभीर जख्मी हो गए। सभी को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान मारुति कार में सवार महिला मीरा देवी निवासी पटियाला और बोलेरो सवार बलविंदर सिंह निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मारुति कार में तीन लोग सवार थे जबकि बोलेरो गाड़ी में छह लोग सवार थे। हादसा शाम को उस समय हुआ जब पटियाला से आ रही बोलेरो गाड़ी की टक्कर सरहिंद से आ रही मारुति कार से हो गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की डॉ. शविंदर कौर और एसएचओ थाना मुल्लेपुर प्रदीप बाजवा ने बताया कि हादसा आमने सामने से आए दोनों वाहनों की आपसी टक्कर से हुआ। मारुति कार में तीन लोग सवार थे जबकि बोलेरो गाड़ी में 6 लोग सवार थे। एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। बच्चे समेत 6 लोग जख्मी हैं। जख्मियों को होश में आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन:27जीबीजीपी04: हादसे के बाद नुकसाने गई मारुति कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें