फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का नहीं हो सका चुनाव, नगर निगम का बजट लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के बगैर लटका नगर निगम का बजट
विज्ञापन

31 मार्च तक नहीं बना निगम जनरल हाउस तो प्रशासकीय तौर पर पास किया जाएगा बजट
निगम की अलग-अलग ब्रांचों को बजट की तैयारी के लिए कहा गया: डीसीएफए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम में बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अभी तक अपने मेयर का ऐलान नहीं कर सकी है। इस कारण नगर निगम के जनरल हाउस का भी गठन नहीं हो सका। मेयर के चुनाव पर जनरल हाउस न बने होने के कारण इस बार राज्य की सबसे बड़ी नगर निगम का वार्षिक बजट लटका हुआ है। अधिकारियों ने अंदरखाने अलग अलग ब्रांच के अधीन बजट तो तैयार करनी शुरू कर दी है, लेकिन यह बजट अधिकारियों के नजरिए का साथ तैयार किया जा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेसी नेता इस बजट में की फेरबदल चाहते है। वह तैयारी मेयर के चुनाव के बाद ही होगी। 2
017-18 वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 1316 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास किया था। इसमें बजट का 67.74 प्रतिशत हिस्सा विकास पर खर्च करने के लिए रखा गया था। 29.57 फीसदी हिस्सा अमले पर खर्च करने के लिए रखा गया था। इसी तरह 2.69 फीसदी हिस्सा अभी अचानक खर्च के लिए रखा गया था। पिछली बार भी राज्य की सत्ता पर बैठे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विरोध के कारण दो बार बजट की मीटिंग बुलाई गई थी। 31 मार्च को हुई बजट की मीटिंग में कांग्रेसियों के विरोध के कारण ही लुधियाना नगर निगम के इतिहास में पहली बार बजट में फेरबदल किया गया था, जो कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उस तरह बजट तैयार किया गया था। अब राज्य की सत्ता के बाद कांग्रेस को नगर निगम में भी बहुमत के साथ मिल गया है। नगर निगम के 95 वार्डों में से 62 पार्षद कांग्रेसी है। ऐसे में इस बार का बजट कांग्रेस के लिए काफी अहम होगा। दूसरी तरफ यह भी है कि नगर निगम प्रशासन में सीधे तौर पर अभी कांग्रेस के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और वित एवं ठेका कमेटी के सदस्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अभी अधिकारी बजट को अपने ही तरीके के साथ तैयार कर रहे है। 31 मार्च से पहले अगर मेयर का चुनाव हो जाता है तो नगर निगम का तैयार बजट एक बार फिर कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक बदला जा सकता है। उधर, नगर निगम की डीसीएफए पंकज गर्ग का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग ब्रांचों को बजट तैयार करने के लिए कह दिया है और इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले ही बजट पेश कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर नगर निगम का जनरल हाउस नहीं बनता तो नगर निगम के प्रशासक सामने यह बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें