बेस्ट एथलीट लड़कों में मनमीत और लड़कियों में ग्लोरियस चुनी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से 15वीं एनुअल एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 400 मीटर, 1200 मीटर, 2000 मीटर रेस, लांग जंप, रिले रेस और शॉटपुट मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। मीट की शुरूआत मार्च पास्ट से हुई।
डिपार्टमेंट प्रमुख अमितेज सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी जीवन के मूल्यों को सीखते हैं जो उन्हें सफल होने में मदद करती हैं। वहीं पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल केएनएस कंग ने कहा कि एनुअल एथलेटिक मीट जैसे इवेंट विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप में फिट रहने में मदद करते हैं। 400 मीटर दौड़ लड़कियों में ग्लोरियस, प्रिया, तान्या बख्शी, 400 मीटर दौड़ लड़कों में मनमीत, शिवा, जतिन, लांग जंप लड़कों में जतिन, पुनीत पाल सिंह, मनमीर, शॉटपुट लड़कियों में एकता, ग्लोरियस, प्रिया, शॉटपुट में निमपिन, फैथ, सिमरनजीत, लड़कों में जोबनप्रीत गिल, पुनीतपाल सिंह, जतिन, 4 इनटू 400 रिले रेस लड़कों में एटीएचएम टीम, एमबीए 1- बी, एमएलएस पहले व दूसरे साल, लड़कियों में बायोटेक सेकेंड ईयर, एमएलएस सेकेंड ईयर, एटीएचएम थर्ड ईयर ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। ओवरऑल ट्रॉफी बीएचएमसीटी चौथे साल के विद्यार्थियों ने जीती। वहीं बेस्ट एथलीट अवार्ड लड़कों में मनमीत सिंह और लड़कियों में ग्लोरियस बने।