फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का दो दिवसीय खेल समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
7 जिलों के 336 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन

बठिंडा में दो दिवसीय खेल समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
स्थानीय खेल स्टेडियम में मंगलवार को पंजाब पुलिस की ओर से एसएसपी नवीन सिंगला की अगुवाई में दो दिवसीय खेल समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आईजी मुखविंदर सिंह छीना मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान डीसी बठिंडा दीप्रवा लाकरा, एसएसपी विजिलेंस जगदीप सिंह भुगताना, एसडीएम साक्षी साहनी, एडीसी सेना अग्रवाल, पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका, एसपी गुरमीत सिंह और डीएसपी दविंदर सिंह के अलावा विभिन्न जिलों के एसएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 7 जिलों के लगभग 336 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर जोरा सिंह की अगुवाई में खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इंस्पेक्टर जोरा सिंह ने सभी टीमों के साथ खेल शुरू करने की शपथ दिलाई। पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भंगड़ा कार्यक्रम पेश किया। उक्त स्कूल के बच्चों ने शेर सिंह की देखरेख में जिमनास्टिक का जौहर दिखाया। आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने कहा कि शहर में खेल प्रतियोगिता दूसरी बार करवाई जा रही है। पहली खेल प्रतियोगिता 2011 में बठिंडा करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें