अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आर्य कॉलेज लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 128वां जन्मदिन मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समागम का आयोजन लाइब्रेरी सोसाइटी की ओर से किया गया। मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर सविता उप्पल मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुईं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति को फूल देकर किया गया। बच्चों के चहेते चाचा नेहरू के जीवन पर वृतांतचित्र भी दिखाया गया। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अजित कुमार को प्रथम, लवप्रीत सिंह को दूसरा और तरनजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. भोगल और डाक्टर सविता उप्पल ने नेहरू के जीवन पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर ममता रत्रा, परवीन शर्मा, आर मुखोपाध्याय, रंजू शर्मा, सुमीर शर्मा, श्वेता सेतिया, निधि जोशी, दविंदर जोशी, कमलेश कुमारी, सोनिया शर्मा, तेजिंदर कौर, अश्वनी ठाकुर उपस्थित थे।