कंप्रेशर फटने से बच्चे की मौत, तीन लोग घायल
छुट्टी के कारण पिता के साथ दुकान पर आ गया था अमित
घायल में पंचर लगाने वाले वाले तीन भाई शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्यासपुरा के पीपल वाला चौक में रविवार की दोपहर को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हवा भरने वाला कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने की आवाज पूरे इलाके में आवाज सुनाई दी। धमाके की चपेट में आकर 12 साल के बच्चों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को इलाज के लिए इलाके के निजी अस्पताल पहुंचाया।
मृतक बच्चे की पहचान अमित यादव (12) के रुप में हुई है। घायलों की पहचान रेहड़ी पर पंचर की दुकान चलाने वाले सोनू, उसके भाई विक्की और मिक्की मिक्की के रुप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने बच्चे अमित यादव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना डाबा के एडिशनल एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर यादव की पीपल वाला चौक पर स्कूटर रिपेयर की दुुकान है। दुकान के बाहर जतिंदर यादव ने सोनू को रेहड़ी लगाने की जगह दी है। वहां पर वह पंचर लगाने का काम करता है। उसके साथ उसके दों भाई विक्की और मिक्की भी काम करते है।
रविवार को छुट्टी होने के कारण जतिंदर यादव का 12 साल का बेटा अमित भी दुकान पर आ गया। वह दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान सोनू साइकिल को पंचर लगा रहा था।अचानक से कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि इलाके के लोग अपने घरों में बाहर आ गए। कंप्रेशर के फटने चपटे मे आकर दुकान के बाहर खड़ा अमित भी काफी दूर जाकर गिरा। वहीं सोनू के साथ काम कर रहे उसके भाई विक्की और मिक्की भी घायल हो गए। एडिशनल एसएचओ ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तो सभी को इलाके के लोग अस्पताल ले गए थे। वहां बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंन बताया जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।