फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित
नगरवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पों की वर्षा कर किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विजयादशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए । शहर के दो हिस्से सराभा भाग और सुखदेव भाग में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के कार्यक्रम हुए । सराभा भाग का कार्यक्रम रोजगार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। सराभा भाग के संघ चालक सुदेश कपिला, विजय नड्डा (संयोजक, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), लुधियाना विभाग कार्यवाह यश गिरी, सराभा भाग कार्यवाह राजेश गुप्ता ने शस्त्र पूजन किया। वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों के बीच देशभक्ति गीतों पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवक पथ संचलन के लिए रोज गार्डन से रवाना हुए। रोज गार्डन से प्रारंभ होकर कृष्णा नगर, आरती चौक, घुमार मंडी बाजार, कॉलेज रोड, माया नगर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए यह पथ संचालन पूरा हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय नड्डा (संयोजक, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र) शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें