अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)।
सिंधवा ब्रांच की नहर गांव मांजरी से सवद्दी कलां नहर के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक तलविंदर के पिता राजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसके तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। छोटा बेटा तलविंदर सिंह ज्यादा समय अपनी मांजरी वाली और जगरांव वाली बहन के पास ही रहता था। बुधवार को उसे उनके दामाद सुरिंदर सिंह का फोन आया कि तलविंदर का शव नहर की पटड़ी के पास पेड़ पर लटका हुआ है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। तलविंदर के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।