लड़कियों ने खेलों के ट्रायल में दिखाया दम
बैडमिंटन, तैराकी और टेबल टेनिस में नहीं दिखाई रुचि
ट्रायल में दूसरे दिन 439 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खेल विभाग पंजाब की ओर से गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन आते कालेजों के दो दिवसीय ट्रायल करवाए गए। ट्रायल के अंतिम दिन एथलेटिक्स, आरचरी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, साइक्लिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंड़बॉल, जुड़ो, कबड्डी, खो-खो, लान टेनिस, तैराकी, टेबल टेनिस, वालीबाल, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती में लड़कियों ने दमखम दिखाया।
अंतिम दिन हुए बैडमिंटन, तैराकी और टेबल टेनिस में किसी भी खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन नही कराया। जलॉन टेनिस में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी पहुंचे। वहीं कबड्डी में 74 सबसे अधिक लड़कियां पहुंची। सहायक डायरेक्टर स्पोर्ट्स करतार सिंह ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों को सामान, ट्रेनिंग तथा रेजिडेंशियल को 200 रुपये और डे-स्कालर खिलाड़ियों को 100 रुपये प्रति खिलाड़ी प्रति दिन की दर से खुराक दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल में दूसरे दिन 439 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। लड़कों में यह संख्या 395 रही। दूसरे दिन लड़कियों में एथलेटिक्स में 46, आरचरी में 9, बास्केटबाल में 35, बैडमिंटन में कोई नहीं, बाक्सिंग में 15, साइक्लिंग में 9, फुटबाल में 48, जिम्नास्टिक में 8, हॉकी में 59, हैंडबाल में 6, जुड़ो में 18, कबड्डी में 74, खो-खो में 29, लॉन टेनिस में 2, तैराकी और टेबल टेनिस में कोई भी नहीं, वालीबाल में 26, वेट लिफ्टिंग में 19, कुशती में 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।