फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल-डीजल जल्द जीएसटी के अंतर्गत लाएगी मोदी सरकार : प्रो. राजिंदर भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पेट्रोल-डीजल जीएसटी में लाएगी मोदी सरकार’
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी ने किया दावा
लुधियाना भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल को जल्द ही जीएसटी के अधीन लाया जा सकता है। अभी कई राज्यों की गैर-भाजपा सरकारों ने इसके लिए सहमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि उन्हें अपने स्टेट राजस्व का एक बड़ा हिस्सा खोने की चिंता है। मोदी सरकार जल्द ही इसे जीएसटी के अंदर ला देगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल की कीमतें पूर्व यूपीए सरकार के उच्चतम स्तर 82. 7 पैसे से कम है और मोदी सरकार में यह न्यूनतम 56.49 भी रही है। उन्होंने सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 4 साल के कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। प्रो. भंडारी ने जहां पूर्व मनमोहन सिंह सरकार से मौजूदा मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल की तुलना की, वहीं कहा कि मनमोहन सिंह सरकार एक कमजोर सरकार थी, जिसमें निर्णय लेने की शक्ति भी नहीं थी। उसे रिमोट कंट्रोल से पार्टी के युवराज संचालित करते थे। यूपीए में हजारों करोड़ के घोटाले हुए और जीडीपी 4.5 प्रतिशत थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जीडीपी को 7.5 पर लाए और हर वर्ग के लिए ऐसी नीतियां लागू कीं। इस मौके पर जिला प्रधान रविंदर अरोडा, पंजाब कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, रेणू थापर, सतपाल सगगड, परमिंदर मेहरा, रजनीश धीमान, जतिंदर मित्तल, महेश शर्मा, हरमिंदर मलिक, डा. सतीश शर्मा, संजय कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें