फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के विकास रथ को रोकने में जुटी कांग्रेस का हाल भिखारियों से भी बदतर: प्रवीण बांसल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अस्तित्व बचाने के लिए बेताब कांग्रेस’
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया कांग्रेस पर सियासी हमला
कहा, क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की भीख मांग रही कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रवीण बांसल ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोला। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रह भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। अपनी लगभग समाप्त हो चुकी छवि को बचाने के लिए छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की भीख मांग रही हैं। वह दिन दूर नहीं, जब सारा देश कांग्रेस मुक्त भारत का जश्न मनाऐगा।
उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और देश के 67.40 फीसदी हिस्से में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकारें है। बांसल ने कहा कांग्रेस के 70 साल के शासन में देश की जनता का भविष्य और घर अंधकार में डूबे थे। मोदी सरकार ने 19 हजार गांवों में बिजली देकर जनता के घरों में उजाला किया है और उनके भविष्य को भी सुधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति को खत्म किया है। सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चलते हुए चार वर्षों में मोदी सरकार ने हर वर्ग की चिंता करते हुए कई नई जनहित की परियोजनाओं को लागू किया है, जिसमें जनधन योजना, जहां सोच वहां शौचालय, नौजवानों के लिए मुद्रा योजना,किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत अभियान किसानों की आय को दोगुना करने के लिए योजना, मेक इन इंडिया, स्किल डेवलेपमेंट, डिजिटल इंडिया, गरीबों के लिए आवास योजना आदि को अमलीजामा पहनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें