फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर पंजाब में अर्ल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद का फायदा उठाकर आतंकी कर सकते हैं हमला
विज्ञापन

एसएसपी बठिंडा ने कहा-किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फोर्स तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बडे़ स्तर पर सोशल मीडिया में मंगलवार को भारत बंद की चल रही चर्चा के चलते लोग भी असंमजस में है कि आखीर मंगलवार को भारत बंद होगा या नहीं। लेकिन भारत बंद को लेकर पंजाब में भी गृह विभाग की ओर से हाई अर्ल्ट जारी किया गया है। जिस के चलते सूबे में पंजाब पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि पंजाब में मंगलवार को भारत बंद का फायदा उठाकर कुछ आतंकी कहीं पर भी किसी सेना कैंप पर बड़ा हमला कर सकते है। जिस के चलते पंजाब हाई अलर्ट पर है। लेकिन बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके पास अलर्ट तो भारत बंद संबंध आया है। लेकिन सेना पर हमले संबंधी किसी तरह कोई अर्ल्ट पुलिस के पास नही है।
विज्ञापन

हालांकि जनरल समाज की कई जत्थेबंदियों के नेता भारत बंद की बात की कोरी अफवाह बता रहे हैं। इस के अलावा उनका दावा है कि दो अप्रैल को जब दलित समाज की तरफ भारत बंद किया गया था तो किसी शरारती तत्व ने उसी दिन सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला दी थी कि ओ बी सी व जनरल समाज के लोग दस अप्रैल को भारत बंद करेंगे। जब गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर हुआ तो तब ओकू की तरफ से पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था कि गैंगस्टर गौंडर का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों पर किसी समय भी गैंगस्टर हमला कर सकते है। सूत्रों ने बताया कि पंजाब इंटेलिजेंस के पास इनपुट भी आया है कि मंगलवार को एक आतंकी संगठन माहौल खराब करने के लिए आम लोगों पर या सेना कैंप पर बड़ा हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें