सोलिटेयर क्लब ने जीता क्रिकेट मैच
लुधियाना। सोलिटेयर क्लब व इलेवन क्लब के बीच 20-20 क्रिकेट मैच स्थानीय अयाली स्थित ग्राउंड में खेला गया। इलेवन क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 136 स्कोर बनाए। सोलिटेयर क्लब ने 136 स्कोर के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्माटी जौली के 33 स्कोर की नाबाद पारी की बदौलत 1 विकेट से 19.5 ओवर में मैच जीता। मैन आफ दा मैच का खिताब स्माटी जौली को मिला। युवा अकाली दल अध्यक्ष व सोलिटेयर टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी गुरदीप सिंह गोशा ने खेलों को सद्भावना का प्रतीक बताया। इस दौरान इंद्र जॉली, गुरदीप सिंह गोशा, सिमर, इंद्रपाल, मनिंदर सिंह, जस्सी, अरविंदर सिंह, संजय, प्रवीण, भावुक व अन्य भी मौजूद थे।