पंचायती चुनाव से पहले आमने-सामने हुए अकाली कांग्रेसी
कांग्रेस पर धक्केशाही के आरोप, उम्मीदवार नहीं लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव पंडराली में पंचायत चुनावों से पहले ही अकाली कांग्रेसियों में घमासान मच गया है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालात यह बन गए हैं कि चार उम्मीदवारों ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है और गांववासियों को भी कह दिया है कि हमें वोट न डालीं जाएं। वहीं कांग्रेसी नेताओं पर धमकाने के आरोप भी हैं।
इस मुद्दे को लेकर पंडराली के अकाली वर्करों ने आज पूर्व सरपंच रघवीर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रसाशन और कांग्रेस सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोगों को वोट न डालने के अपील की है। रघवीर सिंह, रणजीत सिंह, लाल सिंह, सुखविंदर कौर, करमजीत कौर, जगजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बलजिंदर कौर, गुरदर्शन सिंह और चंद सिंह के आरोप हैं कि उनके गांव में रणजीत सिंह और लाल सिंह सरपंच के लिए दावेदार उम्मीदवार हैं, जबकि बलवीर कौर, जगजीत सिंह और कर्मजीत कौर पंच के लिए दावेदार हैं। इन सभी के नामांकन पत्र धक्केशाही से गैर ढंग से रद्द कर दिए गए हैं और न ही उनका किसी जमीन पर कोई नाजायज कब्जा है। यह सब कांग्रेस सरकार की शह पर हो रहा है और वह अपने ही चुनाव का बायकाट कर रहे हैं। जब उनके 5 उम्मीदवारों के कागज ही रद्द कर दिए गए तो वह क्या चुनाव लडे़ंगे।
डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों अनुसार संबंधित चुनाव अफसरों को रद्द हुए नामांकन पत्रों की दोबारा जांच करने के आदेश मिले हैं ये आदेश हमारे दफ्तर से भी हो चुके हैं। यदि पंडराली गांव के 4 पंच चुनाव का बायकाट कर रहे हैं तो प्रशासन की तरफ से उनको चुनाव लड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा।
फोटो कैप्शन-29जीबीजीपी02- फतेहगढ़ साहिब में धक्केशाही से परेशान होकर चुनाव ना लड़ने वाले चार उम्मीदवार।