फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बिना किसी डर व लालच के वोट का इस्तेमाल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर बिना किसी डर के वोट का इस्तेमाल करें
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया शांति तथा पारदर्शता से पूरा करने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंचायती चुनाव के लिए वोटे 30 दिसंबर दिन रविवार को डाली जाएंगी। जिसके लिए लुधियाना में सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव आफिसर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वोटिंग मशीन अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी है। समूची चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक तरीके से पूरा करने के लिए जरुरी गिनती में पुलिस कर्मि तैनात किए जा चुके है। अग्रवाल ने बताया कि जिला लुधियाना में कुल 941 पंचायतो के लिए 11 लाख 64 हजार के करीब वोटरो की ओर से वोट डाली जाएगी। जिसके लिए कुल 1286 पोलिंग बूथ तैयार किए गए है। इन पोलिंग बूथ पर वोटे डालने के लिए 8000 से अधिक सिविल चुनाव कर्मियों को लगाया गया है। जिला लुधियाना में 156 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील तथा 324 संवेंदनशील ऐलाने गए है। जिले में चुनी जाने वाली 941 पंचायतों में जहां 192 पंचायते सर्वसम्मति से चुनी जा चुकी है। वहीं 226 सरपंच तथा 3059 पंच भी निरविरोध चुने जा चुके है। अग्रवाल ने बताया कि वोटें सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डाली जाएंगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे भी उसी दिन शाम को घोषित किए जाएंगे। जिला लुधियाना के कुल 941 सरपंच तथा 6391 पंचो के चुनाव के लिए वोटों की समूची प्रक्रिया को अमन शांति तथा पारदर्शिता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें