मेगा मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो में पहुंचे 18 हजार विजिटर्स
लुधियाना। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शिअल अंडरटेकिंग (सीआईसीयू) की ओर से आयोजित मेकमा एक्सपो में 250 एग्जीबिटर्स ने स्टॉल लगाई है। इसमें नई तकनीक की मशीनों को रखा गया है। शनिवार देर शाम तक लगभग 18 हजार से ज्यादा कारोबारी इस एग्जीबिशन को देखने के लिए पहुंचे। एक्सपो में विदेशी हाईकमिश्नर भी पहुंचे है।
सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह आहूजा के अनुसार एमएसएमई से संबंधित 250 एक्जीबिटर्स ने अपनी मशीनें यहां पर देखने के लिए रखी है। चार दिन चलने वाले एक्सपो में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। एक्सपो में नाईजीरिया हाई कमीशन के डिप्टी कमिश्नर इस्लाम आयोबामी, रिपब्लिक ऑफ इराक एंबेसी से खालदून तारीक, रिपब्लिक ऑफ मालावी एंबेसी से जार्ज करिटन, रिपब्लिक ऑफ जांबिया से जुदित कापीजिमपंगा शामिल हुए है। कारोबारी इनसे कारोबार से संबंधित संभावनाओं की तलाश कर रहे है। इस मौके पर यूपीसीएमए के प्रधान इंदरजीत सिंह नवयुग, एपमा प्रधान गुरप्रगट सिंह, डीआईसी जनरल मैनेजर महेश खन्ना सहित कई लोग मौजूद थे।