फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धुएं के नाम पर बेवजह कर रही पंजाब को बदनाम -कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली धुएं के नाम पर बेवजह कर रही पंजाब को बदनाम: कैप्टन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बस्सी में 358 करोड़ के मेगा डेयरी प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
मंच से बटन दबाकर मोहाली के वेरका प्लांट का भी उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना इलाके में वेरका मेगा डेयरी का नींव पत्थर रखने पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 358 करोड़ वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस प्लांट में 11 लाख लीटर प्रति दिन दूध उत्पादन होगा, वहीं 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और 80 हजार लोग सीधे तौर पर इस धंधे से जुड़ेंगे।
इससे पहले मंच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक जीपी के पिता के निधन पर शोक जताया। कैप्टन ने कहा कि मेरे साथी और छोटे भाई गुरप्रीत सिंह जीपी के पिता जी का शनिवार को सुबह ही देहांत हो गया है। किंतु इसके बावजूद जीपी ने ड्यूटी निभाई है। मैंने इनको घर जाने को कहा था, लेकिन जीपी ने कहा कि सर, मैं ड्यूटी पूरी करके ही घर जाऊंगा जो जीपी का बड़प्पन है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद मंच से सीएम ने कहा कि सरकार वेरका डेयरी जालंधर में भी 35 करोड़ तथा अमृतसर में 52 करोड़ तथा मोहाली में करोड़ों का प्लांट शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर मोहाली के वेरका प्लांट का भी उद्घाटन किया। उनके साथ सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा, खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, हलका पायल के विधायक लखवीर सिंह लक्खा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंच से कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब पर हमारा मिशन बिल्कुल सफल रहा है। जहां किसान भी जागरूक हुए हैं, वहीं मिलावटखोरों पर भी कार्रवाई की है। इस बार किसानों ने पराली को आग बहुत कम लगाई है। कैप्टन ने कहा कि दिल्ली वाले वैसे ही पंजाब को धुएं के नाम पर बदनाम कर रहे हैं। अगर दिल्ली को पंजाब का धुआं प्रभावित कर रहा है तो उससे पहले चंडीगढ़ हमारे नजदीक है। चंडीगढ़ में धुएं की कोई शिकायत नहीं। सीएम ने कहा कि हमारे 70 फीसद किसान बहुत कम जमीनों के मालिक हैं। पराली पर मैंने केंद्र से 100 रुपये प्रति क्विंटल रुपये की मांग की थी। ऐसे में किसान कहां से पराली की संभाल करेगा। जब केंद्र किसानों को कुछ दे ही नहीं रहा तो कैसे पराली की संभाल होगी। लेकिन कानून सबके लिए एक होता है, इस पर अमल करना ही हमारा नैतिक फर्ज है। मैं ऐसे जागरूक किसानों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पराली को नहीं जलाया। कैप्टन ने चुटकी लेते कहा कि कुछ लोग किसानों को खेत में पराली जलाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, वह अपनी रोटियां सेंकनी बंद करें और हमारे कुछ फर्ज हैं, उनको अदा करने पर सराहनीय कार्य करें।
157 लाख टन की लिफ्टिंग
कैप्टन ने कहा पंजाब में एक सौ सात लाख टन धान की खरीद हो चुकी है। 157 लाख टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। मंडी में एक लाख टन सैलाब वाली फसल ही पड़ी है। किंतु इस बात को अकाली खूब तुल दे रहे हैं कि मंडियों में फसल नहीं बिक रही ये सब झूठ है। 51 हजार करोड़ पैसों का भुगतान कर दिया गया है। समारोह में सहकारिता मंत्री रंधावा ने अकालियों पर चुटकी लेते कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खजाना खाली होने बावजूद भी पंजाब की शुगर मिलें चलाने के लिए 350 करोड़ से गुरदासपुर, 220 करोड़ से बटाला तथा 100 करोड़ से अजनाला की शुगर मिलने की हामी विधानसभा में भरी थी। प्रेस ने सवाल किया था कि अकालियों ने कहा है कि पंजाब सरकार का खजाना खाली है तो इन मिलों का विकास कैसे होगा तो मेरा जवाब था कि सरकार के पास पैसा लोगों से लूटने के लिए नहीं है बल्कि लोगों के विकास कार्यों के लिए हमारे पास लाखों करोड़ हैं। अकालियों ने जो प्रोजेक्ट रोके उसे हमारी सरकार ने पूरा किया है।
विज्ञापन


दूध हमारी दूसरी फसल
कैप्टन ने कहा कि दूध हमारी दूसरी फसल है। भले ही हम गेहूं और धान की फसल बोते हैं किंतु जो पैसा आना है वह दूध से आना है। उससे किसानों की आर्थिकता मजबूत होगी। जितनी डेयरियां विकसित होंगी उतनी किसानों की आमदन बढ़ेगी। मैं दो हफ्ते पहले इसराईल गया था, वहां छोटी-छोटी डेयरियां हैं। छोटी से भाव कहीं 10 कहीं 20 डेयरियां में से एक गाय 12 हजार लीटर दूध की पैदावार होती जिसकी फेट 4 फीसदी होती है। इस तरह की तकनीक हमने वहां से ली है। किसान दूध के कारोबार के लिए गुरु अंगद देव जी यूनिवर्सिटी तथा सरकार के सहकारिता विभाग के भी संपर्क में रहे। ऐसे किसानों के साथ हमारा तालमेल रहे। जैसे जैसे वेरका प्लांट में दूध की जरूरत बढ़ेगी वैसे-वैसे किसानों का डेयरी धंधा भी बढ़ेगा। उन्होंने मंत्री सुखजिंद सिंह रंधावा और बलवीर सिंह सिद्धू का धन्यवाद करता हूं कि शहीदों की धरती पर इतना बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। मैं दोनों मंत्रियों को इस प्रोजेक्ट के शुरू करने पर बधाई भी देता हूं।

फोटो-1
फोटो-2
फोटो-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें