फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ने पटियाला को 75-67 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु नानक स्टेडियम में 69वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुरु नानक स्टेडियम में अर्जुन अवार्डी गुरदयाल सिंह की याद में 69वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन के महासचिव तेजा सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मुकाबले में कुल 21 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 11 टीमें पुरुष कीं और 10 टीमें महिला की शामिल है। शनिवार को हुए मुकाबले में अमृतसर ने पटियाला को 75-67 से मात दी। इसमें अमृतसर के रिशब ने 25 स्कोर बनाए। बठिंडा और मोगा के बीच हुए मुकाबले में मोगा 70-66 के अंतर से विजेता रहा। मोगा के गगन ने सबसे अधिक स्कोर बनाए। फरीदकोट और होशियारपुर के बीच हुए मुकाबले में फरीदकोट 79-76 के अंतर से विजेता रहा। महिला मुकाबले में लुधियाना अकादमी ने गुरदासपुर को 40-16 से मात दी। लुधियाना अकादमी की साक्षी ने 20 स्कोर बनाए। पंजाब पुलिस ने मानसा को 55-34 से हराया। पंजाब पुलिस की हरमिंदर कौर ने 15 स्कोर बनाए। जालंधर और संगरूर के बीच हुए मुकाबले में जालंधर 69-63 के अंतर से आगे रहा। जालंधर की गौरी ने 20 स्कोर बनाए। धालीवाल ने बताया कि मुकाबले में विजेता टीमें सेमीफाइनल लीग मुकाबले में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें