अध्यापकों की मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा संघर्ष
डीसी दफ्तर के बाहर एसएसए/रमसा ने बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। वेतन में कटौती किए जाने के रोष स्वरूप रविवार को एसएसए/रमसा अध्यापकों ने डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब सरकार के चुनावी घोषणा पत्र हाथों में लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह टोडरपुर ने की। टोडरपुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने अध्यापकों का वेतन घटाकर वादाखिलाफी की है। वह आगामी दिनों में अपना संघर्ष तेज करने जा रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगें न मानीं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला नेता अमृतपाल मंघानियां और अमरिंदर मलौद ने भी अध्यापकों को सरकार के खिलाफ शुरू होने वाले पक्के धरने में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर हरवीर सिंह सानीपुर, लखविंदर सिंह रुड़की, बलविंदर सिंह साही, लखवीर सिंह, डॉ. मनीष, बिकरमजीत सिंह, कमलजीत कौर और प्रभजोत कौर उपस्थित थीं। पटियाला में दुखनिवारण गुरुद्वारा साहिब के पास सांझा अध्यापक मोर्चा के बैनर तले अपनी मांग को लेकर अध्यापक सात अक्तूबर से धरने पर हैं।
फोटो कैप्शन:28जीबीजीपी02:फतेहगढ़ साहिब में पंजाब सरकार के चुनाव मैनीफैस्टो में किए गए वायदों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते एसएसए/ऱमसा अध्यापक।