फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीएम द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 121 विद्यार्थियों सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 121 विद्यार्थियों सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कुंदन विद्या मंदिर स्कूल, सिविल लाइंस लुधियाना द्वारा पढ़ाई, खेलों समेत अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस समागम दौरान ट्रस्टी डा. लाजपत राय मुख्य मेहमान थे। जबकि प्रबंधक अश्वनी कुमार विशेष मेहमान थे। इस उपरांत मुख्य मेहमान व स्कूल प्रिंसिपल नविता पुरी ने 10वीं के 70 एवं 12वीं कक्षा के 51 होनहार विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली सृष्टि शर्मा व रिया मल्होत्रा द्वारा लिखी पुस्तक मिशन दी वर्ल्ड को रिलीज किया गया। प्रिंसिपल ने इन छात्राओं द्वारा किए प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी छोटी आयु में लेखक बनना यकीनन प्रशंसा योग्य कदम है।
विज्ञापन

इस मौके मुख्य मेहमान डा. लाजपत राय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, बल्कि सफलता तो मेहनत व लगन से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन करके स्कूल व अपने परिजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्रीय गीत गाकर समागम की समाप्ति की गई। इस मौके अध्यापक, स्टाफ व प्रबंधक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें