फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में धर्म के नाम पर सम्प्रदायिकता फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज आएं : शाही इमाम पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संप्रदायिकता फैलाने वाले बाज आएं : शाही इमाम
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजकर ही मनाएं ईद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब की एतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में हजारों मुसलमानों में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की इमामत में ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद में ईद मिलन का राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी ने कहा कि हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय जालीम अंग्रेज सरकार के खिलाफ सारी कौमों के साथ-साथ मुस्लमानों की ओर से दी गई कुर्बानियां इसी जज्बे की प्रेरणा थी। उन्होंने कहा कि आज भी भारत का मुसलमान देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने को तैयार है। शाही इमाम ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग इस बात को समझने की उनकी फिरकापरस्ती कभी कामयाब नहीं हो सकती, क्योंकि भारत हमेशा ही धर्म निरपेक्ष देश रहा है। शाही इमाम ने कहा कि आज समय है कि केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी देशवासी आगे आएं। उन्होंने कहा कि आज नमाजियों को चाहिए कि कुर्बानी देने के बाद सबसे पहले केरल बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें